होम अजब गजब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली और पंजाब के मंत्रियों के...

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली और पंजाब के मंत्रियों के साथ CBI दफ्तर के बाहर लगाया धरना, पुलिस ने विधायकों व मंत्रियों पर किया लाठीचार्ज

0

नई दिल्ली, (punjabprotv) : अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली जा रहे पंजाब की मान सरकार के मंत्रियों और विधायकों समेत अन्य कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा बादली में रोका गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आरोप लगाए कि पुलिस द्वारा उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया गया। इसके बाद निहत्थे शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे AAP वर्करों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। हालांकि उसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान, राघव चड्ढा समेत दिल्ली और पंजाब के मंत्रियों व विधायकों ने सीबीआई दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया।

पंजाब के मंत्री डॉ. बलबीर ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसे शर्मनाक कृत्य बताया है। उन्होंने लिखा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि संविधान और सर्वोच्च न्यायालय हमें घूमने और शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार देता है। लेकिन AAP को इसकी परमिशन नहीं दी जा रही। उन्होंने पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों, विधायकों और स्वयंसेवकों को बादली में रोके जाने को शर्मनाक कहा है।

Google search engine


पुलिस हिरासत में लिए गए AAP पार्षद

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली पहुंचे AAP से चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद अंजू कत्याल और दमनप्रीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसका कारण उनके द्वारा अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में संलिप्त होने के पोस्टर फाड़ा जाना बताया गया है।

Google search engine


पिछला लेखपंजाब के MLA’S की क्रिकेट टीम ने हरियाणा के विधायकों को हराया, खेल मंत्री मीत हेयर ने किया कमाल, 12 छक्के और 14 चौके लगाकर बनाए अकेले ही 150 रन, पढ़ें पूरी खबर
अगला लेखPPS अधिकारी राजजीत सिंह के खिलाफ मान सरकार का बड़ा एक्शन, नौकरी से बर्खास्त