होम अजब गजब सरकारी सम्मान के साथ किया गया परकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार,...

सरकारी सम्मान के साथ किया गया परकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार, पिता के शव के साथ लिपटकर रोए सुखबीर बादल, देखें तस्वीर

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे परकाश सिंह बादल का आज सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। बादल का संस्कार उनके जद्दी बादल गांव में किया गया।

इस दुख की घड़ी में पंजाब के सीएम भगवंत मान, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, हरजोत सिंह बैंस, बीजेपी के पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा, राजा वड़िंग, बिक्रम सिंह मजीठिया, मनप्रीत बादल, अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह समेत राज्य की सभी पार्टियों के नेता पहुंचे।

संस्कार से पहले उनके बेटे सुखबीर बादल पिता के शव के साथ लिपटकर जमकर रोए। उन्हें देखकर वहां माहौल और गमगीन हो गया।

पिछला लेखछत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED विस्फोट में 10 जवान शहीद, विस्फोट के लिए 50 किलो से ज्यादा IED का इस्तेमाल, गाड़ी के पुर्जे-पुर्जे गायब
अगला लेखपंजाब में 1 मई को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर, देखें नोटिफिकेशन