होम अजब गजब पंजाबी गायक करण औजला के मैनेजर शारपी घुम्मण को पंजाब पुलिस ने...

पंजाबी गायक करण औजला के मैनेजर शारपी घुम्मण को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। पंजाबी गायक करण औजला के मैनेजर शारपी घुम्मण को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पटियाला से की गई है। हाल ही में गायक करण औजला की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नामजद अनमोल बिश्नोई के साथ स्टेज पर नाचते दिखाई दिया था। अनमोल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद गायक करण औजला विवादों में घिर गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर कैलिफोर्निया में हुए उक्त समागम में अनमोल बिश्नोई की भागीदारी के बारे में स्पष्टीकरण भी दिया था। करणौ ने कहा था कि वह एक शादी समागम में परफार्मेंस करने के लिए अमेरिका गए थे और उन्हें इस बात का पता नहीं था कि इस समागम में कौन-कौन शिरकत कर रहा है। माना जा रहा है कि पंजाब में पंजाबी गायकों, गैंगस्टरों व ट्रैवल एजेंटों के बीच बढ़ते नेक्सस को तोड़ने की दिशा में एजीटीएफ का यह बड़ा कदम है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद गायक करन के साथ-साथ उनका मैनेजर भी विवादों में आ गया था, क्योंकि इस शो को उसी ने बुक किया था। बताया जा रहा है कि इसी के चलते एजीटीएफ ने शारपी घुम्मन को गिरफ्तार किया है। शारपी से सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में पूछताछ की जा सकती है। यह भी सामने आ रहा है कि गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल लॉरेंस बिश्नोई ने ही अपने भाई अनमोल को फर्जी पासपोर्ट के जरिये अमेरिका भेजा था।

Google search engine


पिछला लेखपंजाब में 1 मई को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर, देखें नोटिफिकेशन
अगला लेखपंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने किया 8वीं के रिजल्ट का ऐलान, एक ही स्कूल की दो छात्राएं रही टॉपर , पढ़ें