होम अजब गजब शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के साथ हिट गीत गा चुके पंजाबी...

शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के साथ हिट गीत गा चुके पंजाबी गायक कंवर चहल का निधन, पढ़ें

0

मानसा, (punjabprotv) : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर पंजाबी सिंगर कंवर चहल का निधन हो गया है। कंवर चहल संगीत की दुनिया के उभरते सितारे थे, जो हमेशा के लिए खत्म हो गया।

पंजाबी संगीत की दुनिया में कंवर चहल का काफी नाम था। उन्होंने ‘माझे दी जट्टिये’, ‘गल सुन जा’ और ‘एक वार’ जैसे कई हिट गाने गाए। इसमें उसने शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के साथ काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कई मशहूर कलाकारों के साथ गाने भी रिलीज किए। उनके आकस्मिक निधन से पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि कंवर चहल का अंतिम संस्कार आज कोटरा कलां के पास भीखी (मानसा) में किया जाएगा। कंवर चहल की मौत कैसे हुई इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Google search engine


पिछला लेखजालंधर लोकसभा उप-चुनाव में कोट फतुही से संत बाबा गुरमुख सिंह ने समूह संगत सहित दिया ‘आप’ को समर्थन, पढ़ें
अगला लेखजालंधर लोकसभा उप-चुनाव : बसपा के पंजाब उपाध्यक्ष व अन्य नेताओं समेत बड़ी संख्या में हलके के लोगों ने पकड़ा ‘आप’ का झाड़ू