होम अजब गजब बड़ी खबर : राजस्थान में भारतीय वायुसेना का मिग-21 एक मकान पर...

बड़ी खबर : राजस्थान में भारतीय वायुसेना का मिग-21 एक मकान पर जा गिरा, दो लोगों की मौत, पैराशूट से कूदा पायलट

0

हनुमानगढ़, (punjabprotv) : भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान (MIG-21 Crash) सोमवार (8 मई) की सुबह राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी. पायलट ने पैराशूट की मदद से विमान से कूदकर अपनी जान बचाई. हालांकि, हेलीकॉप्टर एक मकान पर जा गिरा, जिसके कारण एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. फिलहाल एयरफोर्स की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है. 

घटना को लेकर स्थानीय पुलिस थानेदार सदर का कहना है कि पायलट को एयरलिफ्ट किया गया है. पायलट के लिए वायुसेना का एमआई17 भेजा है. मिग 21 जिस छत पर जाकर गिरा था वहां तीन महिलाएं और एक आदमी मौजूद थे. इसमें से एक महिला और एक आदमी की मौत हो गई. वहीं, दो महिलाओं को अस्पताल ले जाया जा रहा है. 

Google search engine


पिछला लेखअमृतसर में दरबार साहिब के पास 30 घंटे के भीतर हुआ दूसरा धमाका, लोगों में फैली दहशत
अगला लेखजालंधर में चुनाव के कारण डीसी ने दो दिन के लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में किया छुट्टी का ऐलान