चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब सरकार द्वारा जालंधर लोकसभा हलके के उपचुनाव के दिन 10 मई, 2023 (बुधवार) को वेतन समेत (पेड) छुट्टी का ऐलान किया गया है। पंजाब में स्थित फ़ैक्ट्रियों, दुकानों और व्यापारिक संस्थाओं में काम करने वाले कर्मचारी जोकि जालंधर के मतदाता हैं, को अपना मतदान करना सुनिश्चित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार और फैक्टरी संचालक कर्मचारियों को छुट्टी के लिए नहीं रोक सकता।