होम अजब गजब अमृतसर में फिर से हुआ धमाका, अब श्री गुरु राम दास जी...

अमृतसर में फिर से हुआ धमाका, अब श्री गुरु राम दास जी निवास के पास ब्लॉस्ट, एक हफ्ते में तीसरा धमाका, पढ़ें

0

अमृतसर, (punjabprotv) : पंजाब के अमृतसर में रहस्यमयी ब्लास्ट का राज गहराता जा रहा है। गुरुवार तड़के एक बार फिर यहां धमाका हुआ। बीते एक हफ्ते में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास ही तीन बार धमाके हो चुके हैं। गुरुवार धमके की आवाज के बाद पुलिस कर्मी और फोरेंसिक टीम के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे और फिलहाल जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल यह नहीं कहा जा रहा है कि यह कोई धमाका था या कुछ और। अभी धमाके की संभावना जताई जा सकती है। हम जांच कर रहे हैं। इससे पहले एनएसजी की टीम ने भी धमाके की जगह जांच की थी। पुलिस ने धमाकों में आतंकी एंगल होने से इनकार किया है।

पंजाब पुलिस ने कहा कि ऐसी संभावना है कि गुरुवार तड़के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के आसपास श्री गुरु राम दास निवास के पास जो तेज आवाज सुनी गई। धमाका इतना तेज था कि लोग डर गए।कई लोग सो रहे थे तो उनकी आंख खुल गई। यह विस्फोट कहां हुआ यह साफ नहीं है। धमाके की आवाज जहां से आई थी वहां पुलिस पहुंची है। पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने कहा, ‘लगभग 12.15-12.30 बजे एक तेज आवाज सुनाई दी। संभावना है कि यह एक और विस्फोट हो सकता है। इसकी पुष्टि की जा रही है और इसकी पुष्टि होनी बाकी है। हमें इमारत के पीछे कुछ टुकड़े मिले हैं। अंधेरा होने के कारण हम इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’

Google search engine


पिछला लेखजालंधर उप-चुनाव में शाम 5 बजे तक हुई इतनी प्रतिशत वोटिंग, पढ़ें
अगला लेखअमृतसर में तीसरे धमाके के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कमरा नंबर 225 में रुके नवविवाहित जोड़े समेत पांच गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर