होम अजब गजब शाहकोट से कांग्रेसी विधायक लाडी शेरोवालिया के खिलाफ केस दर्ज, मतदान दौरान...

शाहकोट से कांग्रेसी विधायक लाडी शेरोवालिया के खिलाफ केस दर्ज, मतदान दौरान रोकी थी आप विधायक की गाड़ी, बंधक बनाने का आरोप

0

जालंधर, (punjabprotv) : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर 10 मई को शाहकोट में मतदान के दौरान हंगामा करने को लेकर कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शाहकोट पुलिस ने इनके साथ 12 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि 10 मई को जब वोट पड़ रहे थे तो शाहकोट में कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया ने आरोप लगाया था कि बाबा बकाला से आम आदमी पार्टी के विधायक दलवीर सिंह टोंग जालंधर में घूम रहे हैं। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक मतदान के दिन बाहरी जिले का कोई व्यक्ति जालंधर नहीं आ सकता है। इसके बाद टोंग के वाहन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। स्थिति को देख पुलिस मौके पर पहुंची और टोंग को अपने साथ थाने ले गई।

Google search engine


पिछला लेखसुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से दिल्ली में पावरफुल हो गई आप सरकार, केजरीवाल ने फैसले को ऐतिहासिक बताया, भगवंत मान भी खुश, पढ़ें
अगला लेखपंजाब सरकार ने 16 नवंबर को किया गजटेड छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सरकारी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर