जालंधर, (punjabprotv) : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में शानदार जीत हासिल कर सुशील रिंकू दिल्ली पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद थे। जालंधर से निर्वाचित सांसद सुशील रिंकू सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद सुशील रिंकू का यह पहला दिल्ली दौरा है।