जालंधर, (punjabprotv) : हाल ही में जालंधर लोकसभा सीट जीतने के बाद पंजाब केबिनेट की अगली मीटिंग भी जालंधर में ही रख दी गई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। मान ने कहा कि पंजाब केबिनेट की अगली बैठक जालंधर के सर्किट हाउस में 17 मई को सुबह 10.30 बजे होगी। मीटिंग में पंजाब के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। मान ने कहा कि बैठक में जालंधर के विकास कार्यों पर जोर दिया जाएगा।