होम अजब गजब सिद्धारमैया ही होंगे कर्नाटक के नए सीएम, कल ले सकते हैं शपथ,...

सिद्धारमैया ही होंगे कर्नाटक के नए सीएम, कल ले सकते हैं शपथ, खरगे ने लगाई नाम पर मुहर, पढ़ें

0

नई दिल्ली, (punjabprotv) : चार दिनों के मंथन के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक के सीएम का नाम फाइनल कर दिया. पार्टी ने एक बार फिर सिद्धारमैया के ऊपर भरोसा जताया है. सूत्रों के मुताबिक उनके नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुहर लगा दी है. कर्नाटक सीएम की रेस में सिद्धारमैया अपने प्रतिद्वंद्वी डीके शिवकुमार पर भारी पड़े. वह कल शपथ ले सकते हैं. वहीं, डीके शिवकुमार के सरकार में शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है.

कर्नाटक में सीएम बनने की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कड़ा मुकाबला था लेकिन बाजी सिद्धारमैया के हाथ लगी. हालांकि, यह इतना आसान नहीं था. दोनों के बीच सीएम चुनने को लेकर कांग्रेस में किस तरह से उहापोह की स्थिति थी, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि नाम फाइनल होने में कांग्रेस को चार दिन लग गए.

Google search engine


पिछला लेखबड़ी खबर : फरीदकोट से कांग्रेस के विधायक रहे कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें
अगला लेखजालंधर के लोगों को सीएम मान का पहला चुनावी गिफ्ट, रिंकू के शपथ से पहले ही दिए 95.16 करोड़ रुपए, सितंबर तक बन जाएगी आदमपुर रोड, पढ़ें पंजाब केबिनेट के बड़े फैसले