होम अजब गजब पंजाब में फिर बेअदबी, जूते डालकर-नंगे सिर गुरुद्वारे में घुसा युवक, लोगों...

पंजाब में फिर बेअदबी, जूते डालकर-नंगे सिर गुरुद्वारे में घुसा युवक, लोगों ने पकड़ा, पढ़ें

0

पटियाला, (punjabprotv) : पंजाब के पटियाला से बड़ी खबर है। राजपुरा के केंद्रीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बेअदबी की घटना सामने आई है। यहां एक युवक नंगे सिर और जूते पहनकर गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुआ, जिसे मौके पर मौजूद सेवादारों ने काबू किया। जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुबह जब कीर्तन चल रहा था तो साहिल नामक युवक नंगे सिर और जूते पहनकर अंदर घुस गया और गोलक के पास पहुंच गया। मौके पर मौजूद संगत ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने महिलाओं के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि उसके परिवार का कहना है कि बेटा मानसिक रूप से परेशान चल रहा है लेकिन संगत का कहना है कि यह सब जान-बूझकर किया गया।

Google search engine


पिछला लेखजालंधर के लोगों को सीएम मान का पहला चुनावी गिफ्ट, रिंकू के शपथ से पहले ही दिए 95.16 करोड़ रुपए, सितंबर तक बन जाएगी आदमपुर रोड, पढ़ें पंजाब केबिनेट के बड़े फैसले
अगला लेखनकोदर से आप विधायक इंदरजीत कौर मान के बेटे को मिला धमकी भरा मैसेज, केस दर्