होम अजब गजब पंजाब के लोगों को अगले हफ्ते मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश के...

पंजाब के लोगों को अगले हफ्ते मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश के आसार, हवाएं चलेंगी, पढ़ें पूरी खबर

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : चिलचिलाती गर्मी का सामना कर रहे पंजाब के लोगों को अगले हफ्ते राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले हफ्ते की शुरुआत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 23 और 24 मई को बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा।

पंजाब में शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। सूबे में समराला का सबसे अधिक तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में 38.5, लुधियाना में 37.0, पटियाला में 38.2, बठिंडा में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा में महेंद्रगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Google search engine


पिछला लेखअली बाबा…’ के एक साल पूरा होने पर Sheezan Khan को आई तुनिषा शर्मा की याद, तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘हम सब दिल खोलकर रोए..’
अगला लेखपंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने करवाया ऐसा प्रोग्राम कि वहां पहुंच गई 5 लाख मदर्स, पढ़ें