Baby feet in mother hands. Tiny Newborn Baby's feet on female Shaped hands closeup. Mom and her Child. Happy Family concept. Beautiful conceptual image of Maternity
अमृतसर, (punjabprotv) : पंजाब के अमृतसर से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। गुरु नगरी में एक 12 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चा प्री-मच्योर है। उसे डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है जबकि बच्ची भी अस्पताल में दाखिल है। हिंदू एकता समाज सेवा संस्था के चेयरमैन संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरु नानक अस्पताल में एक बच्ची ने बच्चे को जन्म दिया है, जो हैरान करने वाली बात थी। उन्होंने बच्ची के पिता से बात की तो उन्हें भी बच्ची के गर्भवति होने बारे जानकारी नहीं थी। उसके पिता ने कहा कि वह मजदूरी करता है। उन्हें नहीं पता कि उनकी बच्ची के साथ ये सबकुछ कब और कैसा हुआ। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।