होम अजब गजब स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह की पायलट गाड़ी पर युवकों ने मारी...

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह की पायलट गाड़ी पर युवकों ने मारी ईंट, घर के बाहर किया हंगामा, तीन गिरफ्तार

0

जालंधर, (punjabprotv) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह की पायलट गाड़ी पर कुछ युवकों ने ईंट मार दी और उसके बाद मंत्री के घर बाहर जाकर हंगामा भी किया। मौके पर आई पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 12.45 बजे बलकार सिंह अपने वडाला चौक के पास स्थित घर लौट रहे थे। श्री गुरु रविदास चौक के पास उनकी कार के पास से एक बहुत तेज कार निकली, जिनमें तीन युवक सवार थे। वह तीनों नशे में धुत्त थे और आगे जाकर उन्होंने बलकार सिंह की गाड़ी रुकवा दी। फिर वह गनमैनों के साथ बहस करने लग गए। इस दौरान एक युवक ने पायलट गाड़ी पर ईंट मार दी।

बलकार सिंह ने युवकों को शराबी हालत में होने के कारण प्यार से समझाकर भेज दिया। इसके बावजूद युवक पीछा करते हुए उनके घर तक आ गए और हंगामा करने लगे। उसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फोन किया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Google search engine


पिछला लेखपंजाब के गुरविंदर सिंह बराड़ बने कनाडा के सबसे छोटी उम्र के MLA, खुशी का माहौल
अगला लेखपंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच इस मामले को लेकर फिर नहीं बनी सहमति, बैठक हुई खत्म, पढ़ें