होम अजब गजब पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच इस मामले को लेकर फिर...

पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच इस मामले को लेकर फिर नहीं बनी सहमति, बैठक हुई खत्म, पढ़ें

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी में हिस्सेदारी के मुद्दे पर सोमवार को आयोजित हुई अहम बैठक खत्म हो गई है। दोनों सीएम के बीच इस मुद्दे पर एक बार फिर सहमति नहीं बन पाई है। अब तीन जुलाई को दोबारा बैठक होगी। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की इस अहम बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने की। भगवंत मान इस मुद्दे पर पहले ही आपत्ति जता चुके हैं। उनका कहना है कि यह यूनिवर्सिटी राज्य की विरासत है। इस पर पंजाब किसी तरह का बदलाव बर्दाश्त नहीं करेगा।

Google search engine


पिछला लेखस्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह की पायलट गाड़ी पर युवकों ने मारी ईंट, घर के बाहर किया हंगामा, तीन गिरफ्तार
अगला लेखयुवराज सिंह के पिता पंजाबी एक्टर योगराज सिंह ने किया राजनीति में आने का ऐलान, श्री आनंदपुर साहिब से लड़ेंगे चुनाव