होम अजब गजब युवराज सिंह के पिता पंजाबी एक्टर योगराज सिंह ने किया राजनीति में...

युवराज सिंह के पिता पंजाबी एक्टर योगराज सिंह ने किया राजनीति में आने का ऐलान, श्री आनंदपुर साहिब से लड़ेंगे चुनाव

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता एवं मशहूर पंजाबी एक्टर योगराज सिंह ने राजनीति में आने का ऐलान किया हैं। आज वह गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने ये बड़ा बयान दिया है। योगराज सिंह ने कहा कि वह साल 2024 के एमपी चुनाव में श्री आनंदपुर साहिब सीट से बतौर प्रत्याशी खड़े होंगे। योगराज सिंह ने यह भी कहा कि बाबा जी ने अपना कर्तव्य सौंपा है, वह जो सेवा मांग रहे हैं, वह करने को तैयार हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि योगराज सिंह को किस पार्टी से चुनाव लड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी, जिस पार्टी से चुनाव लड़ने के आदेश होंगे, उसी पार्टी से चुनाव लड़ा जाएगा।

Google search engine


पिछला लेखपंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच इस मामले को लेकर फिर नहीं बनी सहमति, बैठक हुई खत्म, पढ़ें
अगला लेखनवांशहर से बड़ी खबर, चंडीगढ़ जा रहे आप विधायक की फॉर्च्यूनर कार स्विफ्ट से टकराई, एक की मौत