होम अजब गजब लुधियाना में कूड़े के ढेर में धमाका, वहां पड़ी बोतल में प्रेशर...

लुधियाना में कूड़े के ढेर में धमाका, वहां पड़ी बोतल में प्रेशर भरने से हुई घटना, एक घायल

0

लुधियाना, (punjabprotv) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। फिरोजपुर रोड स्थित न्यू कोर्ट काम्पेलक्स में कूड़े के ढेर में धमाका हुआ है। हादसे में एक सफाई कर्मी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी के पैर में कांच लगा है, जिसके बाद उसे ईलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है और धमाका को लेकर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक धमाका एक बोतल से हुआ जो कि कूड़े के ढेर के पास पड़ी थी। कहा जा रहा है कि कोर्ट के बाहर कूड़े के ढेर में आग लगने से इस पास पड़ी बोतल में प्रेशर भर गया था। जिस कारण ही बोतल तेज आवाज से साथ फट गई। बोतल में हुए धमाके से वहां मौजूद लोग डर गए। वहीं, सुरक्षा कर्मी के पैर पर धमाके के दौरान बोतल का कांच घुस गया।

Google search engine


पिछला लेखकाली पट्टियां बांधकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेल रही भारतीय टीम, जानें क्यों
अगला लेखसिद्धू की पत्नी का सीएम भगवंत मान को जवाब, बोली-नवजोत के पिता की सिर्फ एक शादी हुई थी, पढ़ें