होम अजब गजब पंजाबी गायक अमृत मान के पिता के फर्जी सर्टीफिकेट मामले में एससी...

पंजाबी गायक अमृत मान के पिता के फर्जी सर्टीफिकेट मामले में एससी कमीशन ने पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस, पढ़ें

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाबी गायक अमृत मान के पिता सरबजीत सिंह के फर्जी सर्टीफिकेट मामले में नेशनल एससी कमीशन ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है।बताया जा रहा है कि गायक के पिता ने फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनाकर पंजाब शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त करके 24 साल से अधिक की सेवा का आनंद उठाया। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग NCSC के चेयरमैन विजय सांपला के आदेश पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर पंद्रह दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

नोटिस में लिखा गया कि एनसीएससी को फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनाने वाले सरबजीत सिंह के बारे में मीडिया में प्रसारित खबर से जानकारी मिली। सोशल मीडिया द्वारा जारी हुई खबर के मुताबिक सरबजीत सिंह मशहूर पंजाबी गायक अमृत मान के पिता हैं। जिसके बाद NCSC ने चेयरमैन विजय सांपला ने आज पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर उनसे इस मामले में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

Google search engine


पिछला लेखपंजाब के इस जिले में बनेगी देश की सबसे सुरक्षित जेल, कुख्यात गैंगस्टर रखे जाएंगे, वहीं लगेगी अदालत, सीएम ने किया ऐलान
अगला लेखनकोदर के सहज अस्पताल एवं डी-एडिक्शन सेंटर के मालिक डॉ. अमित बांसल के खिलाफ केस दर्ज, ये है आरोप, पढ़ें