होम अजब गजब सीएम भगवंत मान ने निभाया वायदा, कोरोना महामारी में ड्यूटी दौरान दम...

सीएम भगवंत मान ने निभाया वायदा, कोरोना महामारी में ड्यूटी दौरान दम तोड़ने वाले पीआरटीसी के ड्राइवर के परिवार को सौंपा 50 लाख का चेक, पढ़ें

0

अमरगढ़ ( मलेरकोटला), (punjabprotv) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कोविड महामारी के दौरान ड्यूटी निभाते समय मृत हो चुके पी. आर. टी. सी. के चालक मनजीत सिंह के परिवार के साथ स्नेह प्रकट करते हुए उनकी माता को आज 50 लाख रुपए का चैक सौंपा। आज यहाँ रीजनल ड्राइविंग प्रशिक्षण सैंटर लोगों को समर्पित करने के बाद एक समागम के दौरान ड्राइवर मनजीत सिंह के माता महेन्दर कौर को चैक सौंपने के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पी. आर. टी. सी. ड्राइवर मनजीत सिंह कोरोना योद्धे थे जिन्होंने लोगों की सेवा करते ‌हुए जान निछावर कर दी थी।

उन्होंने कहा कि कोविड- 19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय तालाबन्दी के मौके पर श्री हजूर साहेब, नांदेड़ में फंसे श्रद्धालुओं को वहाँ से पंजाब लाने के लिए विशेष ड्यूटी करते हुए मनजीत सिंह की 26 अप्रैल, 2020 को दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई थी। हालाँकि, भगवंत मान ने कहा कि उस समय की सरकार ने परिवार को तुच्छ रकम मुआवज़े के तौर पर देने की पेशकश की थी जिस कारण आम आदमी पार्टी ने सूबा स्तर पर प्रदर्शन करते ड्राइवर मनजीत सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवज़ा देने की माँग की थी।

Google search engine


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने से पीडि़त परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवज़ा देने की प्रक्रिया आरंभ की गई थी। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने परिवार को मुआवज़े का चैक सौंप कर किया वायदा आज पूरा कर दिया है। ज़िक्रयोग्य है कि उस समय भगवंत मान के नेतृत्व में’आप’ने कांग्रेस सरकार के बेरुख़ी वाले रवैये का सख़्त विरोध किया था और बरनाला जिले के गाँव बडबर के रहने वाले 38 साला ड्राइवर के परिवार के लिए 50 लाख रुपए की माँग की थी।

Google search engine


पिछला लेखनकोदर के सहज अस्पताल एवं डी-एडिक्शन सेंटर के मालिक डॉ. अमित बांसल के खिलाफ केस दर्ज, ये है आरोप, पढ़ें
अगला लेखलुधियाना में बड़ी वारदात, बैंकों में पैसे जमा करवाने वाली कैश वैन से 7 करोड़ रुपए लूटे, पढ़ें