होम अजब गजब अमृतसर जेल के अंदर घुसा ड्रोन, पुलिस की सांसें फूंली, सारी रात...

अमृतसर जेल के अंदर घुसा ड्रोन, पुलिस की सांसें फूंली, सारी रात चला सर्च ऑपरेशन, पढ़ें

0

अमृतसर, (punjabprotv) : इस समय की बड़ी खबर अमृतसर से आ रही है। अमृतसर की फताहपुर जेल में रविवार की आधी रात को ड्रोन घुस गया। जैसे ही ड्रोन जेल परिसर में गिरा तो वहां सायरन और हूटर बजने शुरू हो गए। उसी समय जेल प्रशासन ने हमला होने की खबर पुलिस के कंट्रोल रूम पुलिस के अन्य अधिकारी को दी।

इसी दौरान बीएसएफ और सीआरपीएफ की कंपनियों ने जेल में सर्च अभियान चलाया। इस बीच पुलिस तंत्र भी एक्टिव हो चुका था और पुलिस के कई अधिकारी जेल की तरफ रवाना हो गए। बड़े हमले की आशंका की खबर पता चलते ही पुलिस अधिकारियों ने सारे पंजाब में अलर्ट करवा दिया था।

ऐसा माना जा रहा था कि अमृतसर की जेल पर किसी गैंगस्टर या आतंकियों ने हमला कर दिया है। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई। रात 2:15 बजे जेल परिसर से एक खिलौना ड्रोन बरामद किया, जिसके बाद सबकी सांस में सांस आई। पुलिस अधिकारियों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि ड्रोन जेल के पास रहने वाले कॉलोनी के बच्चों ने उड़ाया था। ड्रोन अपने रिमोट से अनियंत्रित होकर जेल परिसर में घुस गया था।

Google search engine


पिछला लेखआम आदमी पार्टी ने प्रिंसिपल बुधराम को बनाया पंजाब का कार्यकारी प्रधान, जगरुप सिंह सेखवां बने महासचिव, देखें लिस्ट
अगला लेखअमृतसर में बड़ी वारदात, आंखों में मिर्ची डालकर 10.50 लाख रुपए लूट ले गए लुटेरे, पढ़ें