होम अजब गजब केबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाले...

केबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाले ने शिकायत ली वापस, पढ़ें

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब केबिनेट के मंत्री लालचंद कटारूचक्क पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाले युवक ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। उसने अब किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से मना कर दिया है। हालांकि अधिकारी अभी पूरे मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव से ठीक पहले यह मामला सामने आया था। इसके बाद विरोधियों ने सत्ता दल पर जबरदस्त जुबानी हमला बोला था। इसके बाद यह मामला आयोग तक पहुंचा था। आयोग ने पंजाब सरकार से जवाब तलब किया था। इसके बाद पंजाब सरकार ने इस मामले में स्पेशल एसआईटी गठित की थी। साथ ही कहा था कि मामले की जांच की जाएगी। अब सूत्रों से पता चला है कि एसआईटी की जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता ने जिस समय की घटना बताई थी, उसकी पड़ताल की गई है। पता चला है कि शिकायतकर्ता बालिग नहीं था।

Google search engine


पिछला लेखफर्जी SC सर्टिफिकेट मामलों को लेकर मान सरकार ने उठाया बड़ा कदम, सोशल जस्टिस विभाग के दिए ये निर्देश, पढ़ें
अगला लेखपंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी हो सकते हैं शामिल, जानें वजह