चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी ये खबर सूत्रों के हवाले से आई है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि भाजपा पंजाब में प्रधान बदलने वाली है, जिसके चलते अश्वनी शर्मा से कहकर इस्तीफा दिलवाया गया गहै। पंजाब भाजपा का नया प्रधान कौन होगा, इस पर अभी मंथन चल रहा है, मगर रेस में सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे चल रहा है।