होम अजब गजब पंजाब भाजपा को जल्‍द म‍िलेगा नया अध्‍यक्ष, सुनील जाखड़ पर बड़ा दांव...

पंजाब भाजपा को जल्‍द म‍िलेगा नया अध्‍यक्ष, सुनील जाखड़ पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी, दावेदारों की रेस में कैप्टन और मनप्रीत भी, पढ़ें

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब भाजपा (BJP) में बड़ा फेरबदल किए जाने की संभावना जताई जा रही है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि बीते रविवार को भाजपा आलाकमान की पंजाब में भाजपा के नए प्रधान की नियुक्ति को लेकर एक अहम बैठक हुई है. बैठक में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए दिग्गज नेताओं के नाम पर भी चर्चा हुई है.

इन नेताओं में सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह और मनप्रीत बादल प्रमुख रूप से शामिल हैं. बताया जा रहा है कि पंजाब में भाजपा के नए प्रधान की नियुक्ति को लेकर सुनील जाखड़ का नाम चर्चा में सबसे से ऊपर है. हालांकि इस मुद्दे पर भाजपा के सभी बड़े नेता खामोश हैं. लेकिन सूत्र बताते हैं क‍ि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ को राज्य भाजपा के प्रधान की कमान दी जा सकती है.

Google search engine


पिछला लेखपंजाब के केबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस पत्नी ज्योति यादव के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए, किए बाबा बर्फानी के दर्शन, देखें तस्वीरें
अगला लेखबड़ी खबर : भाजपा के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने दिया अपने पद से इस्तीफा : सूत्र