न्यूयॉर्क, (punjabprotv) : सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में एक सड़क हादसे में मौत होने की खबर है. हालांकि खबर की पुष्टि का इंतजार है लेकिन उसकी मौत की खबर ट्विटर पर तेजी से ट्रेंड कर रही है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई हैं. कुछ दिन पहले ही पन्नू के अंडरग्राउंड होने की खबर भी सामने आई थी.
पिछले 6 महीने में 5 खालिस्तानी नेताओं की मौत हो चुकी है. 18 जून को ही कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इससे कुछ दिन पहले अवतार सिंह खंडा की भी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. पिछले महीने खालिस्तान कमांडो फोर्स के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवड़ की लाहौर में दो मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
जनवरी में लाहौर में गुरुद्वारा साहिब के पास हरमीत सिंह उर्फ हैप्पी पीएचडी की हत्या कर दी गई थी. वहीं अब गुरपतवंत सिंह पन्नू की भी सड़क हादसे में मौत की खबर सामने आ रही है.