होम अजब गजब पंजाब के 25 वर्षीय गैंगस्टर करणवीर सिंह गरचा की कनाडा में गोली...

पंजाब के 25 वर्षीय गैंगस्टर करणवीर सिंह गरचा की कनाडा में गोली मारकर हत्या, पढ़ें

0

न्यूज डेस्क, (punjabprotv) : पंजाब के गैंगस्टर करणवीर सिंह गरचा की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना कोक्विटलम शहर की बताई जा रही है. करणवीर सिंह (25) कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था. जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार रात 9.20 बजे की है. कार से उतरते ही अज्ञात हमलावरों ने करणवीर सिंह पर गोलियां चला दीं.

इससे पहले दिसंबर 2022 में कनाडाई पुलिस की ओर से एक पब्लिक सेफ्टी अलर्ट जारी किया गया था, जिसमें करणवीर सिंह गारचा का नाम भी शामिल था. साथ ही उनके एक साथी हरजीत (22) का नाम भी शामिल था. उसके गिरोह और ड्रग्स में शामिल होने की जानकारी सामने आई है.

कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस उस ड्राइवर से भी पूछताछ कर रही है जिसने घटना से पहले करणवीर गरचा को छोड़ा था। मुख्य रूप से यह अपराध मादक पदार्थों के तस्करों या गैंगस्टरों द्वारा किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. असली हत्यारों के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है.

Google search engine


पिछला लेखबुजुर्ग और महिलाएं ही नहीं अब कुंवारों को भी सरकार देगी पेंशन, सीएम ने किया ऐलान, पढ़ें
अगला लेखपंजाब की इस सीनियर महिला IAS अधिकारी को मिला गृह विभाग का अहम पद, पढ़ें