होम अजब गजब बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल का बड़ा बयान, बोले-हमारा...

बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल का बड़ा बयान, बोले-हमारा गठबंधन सिर्फ बसपा के साथ, पढ़ें पूरा बयान

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : बीजेपी के साथ गठबंधन करने जा रही अकाली दल अभी अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को इस पर बड़ा बयान दिया है। सुखबीर ने कहा कि बीजेपी के साथ अकाली दल का गठबंधन सिर्फ मीडिया तक ही सीमित है। फिलहाल अकाली दल का गठबंधन सिर्फ बसपा के साथ है। बीजेपी के साथ अभी ऐसी कोई बात नहीं चल रही है। उन्होंने अपने हलका इंचार्जों और पदाधिकारियों के साथ रूटीन में मीटिंग की थी। उसका नए गठबंधन से कोई लेना-देना नहीं था। बता दें कि अंदरखाते बीजेपी और अकाली दल के बीच लोकसभा और विधानसभा की सीटों को लेकर सबकुछ तय हो चुका है। कुछ दिनों बाद गठबंधन का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया जाएगा। हरसिमरत कौर बादल या सुखबीर खुद केंद्रीय मंत्री बनने जा रहे हैं।

Google search engine


पिछला लेखजालंधर नगर निगम दफ्तर में अब नहीं होगा कोई काम, हड़ताल पर गए सभी कर्मचारी, पढ़ें कारण
अगला लेखइंप्रूवमेंट ट्रस्ट के वकील के खिलाफ विजिलेंस ने 8 लाख रुपए की रिश्वत लेने का किया केस दर्ज, पढ़ें पूरा मामला