होम अजब गजब कुलगाम में बादल फटने के बाद रोकी गई अमरनाथ यात्रा, 7200 के...

कुलगाम में बादल फटने के बाद रोकी गई अमरनाथ यात्रा, 7200 के करीब यात्रियों को बालटाल और पहलगाम में रोका गया, पढ़ें

0

बालटाल, (punjabprotv) : जम्मू कश्मीर में बिगड़े मौसम के चलते शुक्रवार को श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिले में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

आधारी शिविर बालटाल और पहलगाम दोनों रूटों पर यात्रियों को आगे बढ़ने से रोका गया है। वहीं, बम-बम भोले के जयघोष से लखनपुर से लेकर कश्मीर तक माहौल शिवमय बना हुआ है। अमरनाथ यात्रा के लिए देश दुनिया से रोजाना हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। इस बीच वीरवार को 17202 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 84,768 श्रद्धालु दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

एक अधिकारी ने बताया, ‘यात्रा सुबह अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। 3,200 से अधिक तीर्थयात्रियों को नुनवान, पहलगाम आधार शिविर में और 4,000 तीर्थयात्रियों को बालटाल आधार शिविर में रोका गया है। मौसम में सुधार के बाद यात्रा फिर से शुरू होगी।’

Google search engine


पिछला लेखपंजाब के CM भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की पहली मैरिज एनिवर्सरी आज, पार्टी के लिए चंडीगढ़ क्लब कराया बुक; मंत्री-विधायक और सेलिब्रिटी होंगे शामिल
अगला लेखपंजाब में 157 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, देखें लिस्ट