होम अजब गजब चंडीगढ़ ने कभी नहीं देखी ऐसी बारिश, पहली बार 24 घंटे में...

चंडीगढ़ ने कभी नहीं देखी ऐसी बारिश, पहली बार 24 घंटे में 322.2 MM बरसात, सुखना लेक से छोड़ा गया पानी

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। शनिवार की पूरी रात हुई बारिश की वजह से चंडीगढ़ मे सुबह 5:30 बजे सुखना लेक के फ्लडगेट खोले गए हैं। उधर, सेक्टर 26 बापूधाम, धनास के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इन सड़कों को बंद कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से चंडीगढ़ के गांव कॉलोनियों का बुरा हाल है। मनीमाजरा, शास्त्री नगर, भगवानपुरा, धनास, मलोया समेत कई सेक्टरों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। गांव फैदा में हालात ज्यादा बुरे हैं।

चंडीगढ़ के लोगों को पहली बार ऐसी मूसलाधार बारिश देखने को मिली। चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार 24 घंटे में 322.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। शनिवार सुबह 8:30 बजे से लेकर रविवार सुबह 8:30 बजे तक 322.2 एमएम बारिश हुई है। 24 घंटे में इतनी बारिश चंडीगढ़ में इससे पहले कभी नहीं हुई। उधर, मौसम विभाग ने एक बार फिर चंडीगढ़, रोपड़, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखजालंधर के उद्धोगपति के बेटे की सड़क हादसे में मौत, फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर BMW बाइक की ले रहा था ट्राई, पढ़ें
अगला लेखअमेरिका में सड़क हादसे दौरान दो भारतीय युवकों को मौत, एक युवक पंजाब के इस शहर से था, पढ़ें