होम अजब गजब पंजाब में बाढ़ से होने वाले हर नुकसान का खर्च उठाएगी राज्य...

पंजाब में बाढ़ से होने वाले हर नुकसान का खर्च उठाएगी राज्य सरकार, भगवंत मान ने किया ऐलान, पढ़ें

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सबसे पहले वह खरड़ पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों के साथ सीधी बात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वसत किया कि सरकार इन हालातों में उनके साथ खड़ी है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य में बाढ़ के कारण हो रहे हर नुकसान का खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। अगर किसी का घर या दुकान टूटती है तो उसके नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। वहीं राज्य में बाढ़ के हालातों को लेकर चीफ सैक्रेटरी अनुराग वर्मा ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इस दौरान उन्होंने सभी डिप्टी कमिश्रनर्स से बात भी की और हर जिले का जायजा लिया।

देखें वीडियो

Google search engine


पिछला लेखपंजाब के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल इतने दिन तक रहेंगे बंद, बारिश के कारण लिया गया फैसला
अगला लेखपंजाब में बारिश बनी बड़ी आफत, पांच फ्लाइटें रद्द, कई जगह रेल ट्रैक उखड़े, मोहाली में बुलानी पड़ी सेना, अमित शाह ने की सीएम मान से बात, पढ़ें हर जिले की अपडेट