होम अजब गजब चांद की ओर रवाना हुआ हमारा चंद्रयान-3, 50 दिन बाद चूमेगा चंद्रमा...

चांद की ओर रवाना हुआ हमारा चंद्रयान-3, 50 दिन बाद चूमेगा चंद्रमा की सतह, 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ, पढ़ें

0

श्रीहरिकोटा, (punjabprotv) : भारत का तीसरा मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) शुक्रवार को लॉन्च हो गया. इसे दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया. 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा. ‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया. इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था. इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था. 23 या 24 अगस्त को ये चांद की सतह पर लैंड कर सकता है. हालांकि, ये तारीख आगे-पीछे भी हो सकती है. हो सकता है कि सितंबर में हो. चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था, लेकिन 6-7 सितंबर को विक्रम लैंडर की क्रैश लैंडिंग हो गई थी.

Google search engine


पिछला लेखपंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों का समय बदला, मान सरकार ने जारी किए नए आदेश, पढ़ें
अगला लेखपंजाब कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए स्क्रीनिंग पैनल का किया ऐलान, देखें लिस्ट