चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव के लिए पत्र जारी किया है। 17 जुलाई से अब सभी सरकारी दफ्तर सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 5 बजे बंद होंगे। कुछ समय पहले सरकार की ओर से दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे तय किया गया था, जिसे अब बदल दिया गया है। बदला हुआ समय 17 जुलाई से प्रभावी होगा।