होम अजब गजब लुधियाना में बड़ी वारदात, बाइक पर जा रहे एनआरआई की तेजधार हथियारों...

लुधियाना में बड़ी वारदात, बाइक पर जा रहे एनआरआई की तेजधार हथियारों से हत्या, पढ़ें

0

लुधियाना, (punjabprotv) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। थाना सदर के इलाके ठाकुर कॉलोनी में सोमवार रात 12 बजे अपने नौकर के साथ बाइक पर घर जा रहे एनआरआई बरिंदर सिंह (42) की हत्या कर दी गई है। थाना ललतो कला के प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि बरिंदर अपने नौकर के साथ फार्म हाऊस से ललतो में घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच रास्ते में दो बाइक सवारों ने उसे रोक लिया। दोनों के चेहरे ढके हुए थे। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से वार कर एनआरआई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उसे गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं सूत्रों के अनुसार, बरिंदर के नौकर को भी कुछ चोटें आई हैं। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का मानना है कि रंजिश के चलते हत्या की गई है क्योंकि एनआरआई का मोबाइल और नकदी उसी के पास है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Google search engine


पिछला लेखपंजाब सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप अधीन 183 करोड़ रुपए जारी : डा. बलजीत कौर
अगला लेखजालंधर : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का यूनिवर्सिटी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन