होम अजब गजब संसद के बाहर राघव चड्ढा को कौवे ने काटा, बीजेपी बोली-झूठ बोले,...

संसद के बाहर राघव चड्ढा को कौवे ने काटा, बीजेपी बोली-झूठ बोले, कौवा काटे, आप सांसद ने दिया जबरदस्त जवाब, पढ़ें

0

नई दिल्ली, (punjabprotv) : संसद के मॉनसून सत्र के दौरान आज आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा के साथ अजीब वाक्या हुआ। राघव चड्ढा संसद के बाहर अपनी फाइलों को समेटे फोन पर बात करते हुए आ रहे थे कि तभी उनपर एक कौवे ने हमला कर दिया। कौवे का इतना करना था कि यह तस्वीर पर इंटरनेट पर वायरल हो गई। तस्वीर वायरल होते ही बीजेपी और राघव चड्ढा के बीच शब्दबाण चलने लगे। दिल्ली बीजेपी ने फोटो ट्वीट कर राघव पर तंज कसा तो आप सांसद भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी बीजेपी पर कौवा मोती खाएगा वाला जवाब दिया।

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्डा पर कौवे के चोंच मारने वाली फोटो वायरल होने के बाद दिल्ली बीजेपी को जैसे निशाना साधने का मौका मिल गया। दिल्ली भाजपा ने राघव चड्ढा पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि झूठ बोले कौवा काटे। आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया कौवे ने झूठे को काटा। भारतीय जनता पार्टी ने इसके साथ राघव चड्ढा पर कौवे से चोंच मारने वाली तस्वीर भी शेयर की। बीजेपी के इतना करते ही आम आदमी पार्टी के सांसद भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी दिल्ली बीजेपी का ट्वीट करते हुए कौवा मोती खाएगा वाला जवाब दे दिया। रागव चड्ढा ने लिखा कि ‘रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना दुनका और कौवा मोती खाएगा।’ आज तक सिर्फ़ सुना था, आज देख भी लिया।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखपंजाब में आप विधायक और IAS अधिकारी के बीच विवाद निपटा, बिना पूछे मीटिंग से बाहर कर दिया था MLA को, पढ़ें पूरा मामला
अगला लेखपंजाब के 19 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित, 42 लोगों की मौत, अब तक 27000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, पढ़ें पूरी खबर