होम अजब गजब पंजाब की आठ साल की सानवी सूद ने रूस की सबसे ऊंची...

पंजाब की आठ साल की सानवी सूद ने रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलबर्स पर फहराया तिरंगा, माइनस 25 डिग्री था तापमान

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब के रोपड़ की रहने वाली आठ साल की सानवी सूद ने पंजाब और राष्ट्र का नाम रोशन किया है। सानवी ने रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलबर्स 5642 मीटर की ऊंची पर तिरंगा फहराकर फहराया है।

यादविंद्रा पब्लिक स्कूल मोहाली की छात्रा सानवी 23 जुलाई को अपने पिता दीपक सूद के साथ रूस के लिए रवाना हुई और 24 जुलाई को रूस पहुंची। उन्होंने पहले दिन से ही ट्रैकिंग शुरू कर दी थी। सानवी ने बताया कि उसका मनोरथ बच्चियों को सशक्त बनाने व उन्हें फिटनेस के बारे में जागरूक करना है।

उसने बताया कि रूस की सबसे ऊंची चोटी की चढ़ाई सचमुच बहुत चुनौतीपूर्ण थी, तापमान गिरकर -25 हो गया था। आंधी वाले मौसमव भारी बर्फबारी के कारण 29 से 30 जुलाई तक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। बर्फ से ढका माउंट एलबर्स फतह करना अलग अनुभव था।

Google search engine


पिछला लेख70 हजार रुपए की रिश्वत के साथ PSPCL का जेई पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार, पढ़ें
अगला लेखअगर मनप्रीत बादल के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है तो समझ लीजिए मैं किसी को नहीं बख्शता : भगवंत मान