होम अजब गजब वरिष्ठ पत्रकार परमिन्दर सिंह जट्टपुरी की माता जी का निधन, केबिनेट मंत्री...

वरिष्ठ पत्रकार परमिन्दर सिंह जट्टपुरी की माता जी का निधन, केबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने किया दुःख व्यक्त

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सीनियर एडीटर स. परमिन्दर सिंह जट्टपुरी के माता श्रीमती हरपाल कौर के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। माता हरपाल कौर (85) संक्षिप्त बीमारी के कारण रायकोट के एक प्राईवेट अस्पताल में दाखिल थे, जहाँ उन्होंने आज आखिरी साँस ली।

यहाँ से जारी अपने शोक संदेश में कैबिनेट मंत्री ने दुःखी परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर की। उन्होंने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और दुःखी परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला दें। माता हरपाल कौर अपने पीछे परिवार में पति और तीन पुत्र छोड़ गए हैं। उनका संस्कार कल 1 अगस्त, 2023 को गाँव जट्टपुरा, नज़दीक रायकोट (ज़िला लुधियाना) में किया जाएगा।

Google search engine


पिछला लेखमुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शहीद ऊधम सिंह, शहीद भगत सिंह और शहीद करतार सिंह सराभा को ‘भारत रत्न अवार्ड’ देने की ज़ोरदार वकालत
अगला लेखएडीजीपी के नाम पर जालंधर के ट्रैवल एजेंट से लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरफ्तार, क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी ठग चुके करोड़ों रुपए, पढ़ें