होम अजब गजब बड़ी खबर : अमृतसर में शराब ठेका लूटने आए तीन लुटेरों ने...

बड़ी खबर : अमृतसर में शराब ठेका लूटने आए तीन लुटेरों ने चलाई गोलियां, सेल्समैन जख्मी

0

न्यूज डेस्क, (punjabprotv) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अमृतसर के निकट थाना कंबोह के अंतर्गत पड़ते गांव नंगली (फतेहगढ़ चूड़ियां रोड) स्थित एक शराब ठेके को लूटने आए मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने गोलियां चला दी। इस दौरान ठेके का एक कर्मचारी घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक उक्त तीनों लुटेरों ने हाथ में पिस्तौल पकड़ रखी थी और सेल्समैन से ठेके में बने लोहे के ताले को खोलने के लिए कह रहे थे। सेल्समैन ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर गोली चला दी। अन्य कर्मियों ने शोर मचाया तो लुटेरे भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Google search engine


पिछला लेखपंजाब में नगर कौंसिल व नगर पंचायत के चुनाव घोषित, इस महीने होंगे चुनाव, देखें लिस्ट
अगला लेखपंजाब में सिर्फ 50 रुपए के लिए व्यक्ति का कत्ल, कारण पढ़ हो जाएंगे हैरान