न्यूज डेस्क, (punjabprotv) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अमृतसर के निकट थाना कंबोह के अंतर्गत पड़ते गांव नंगली (फतेहगढ़ चूड़ियां रोड) स्थित एक शराब ठेके को लूटने आए मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने गोलियां चला दी। इस दौरान ठेके का एक कर्मचारी घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक उक्त तीनों लुटेरों ने हाथ में पिस्तौल पकड़ रखी थी और सेल्समैन से ठेके में बने लोहे के ताले को खोलने के लिए कह रहे थे। सेल्समैन ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर गोली चला दी। अन्य कर्मियों ने शोर मचाया तो लुटेरे भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।