होम अजब गजब जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल से सीबीआई ने की पूछताछ, इन...

जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल से सीबीआई ने की पूछताछ, इन मामलों में किए सवाल, पढ़ें

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल से आज सीबीआई ने चंडीगढ़ दफ्तर में पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति के मामले में कुलदीप चहल से सीबीआई ने काफी सवाल किए हैं, जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। चहल पर पद का दुरुपयोग कर नाजायज संपत्ति बनाने का आरोप है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। बता दें कि चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल परोहित को आईपीएस चहल के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद इस मामले में सीबीआई ने जांच शुरू की थी। राज्यपाल द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद चहल को चंडीगढ़ के एसएसपी पद से हटा दिया गया था और उन्हें वापस पंजाब भेज दिया गया था।

Google search engine


पिछला लेखअमृतसर एयरपोर्ट पर दो घंटे रोकने पर भड़के यूके के सांसद ढेसी, बोले-मैं जानता हूं मुझे क्यों परेशान किया गया, पढ़ें पूरी खबर
अगला लेखपंजाब में अवैध कालोनी और निर्माण की अब इस व्ट्सऐप नंबर पर करें शिकायत, मंत्री बलकार सिंह ने किया नंबर लांच