होम अजब गजब जालंधर में शोरूम के एक वर्कर का बेरहमी से कत्ल, साथ रहता...

जालंधर में शोरूम के एक वर्कर का बेरहमी से कत्ल, साथ रहता दोस्त फरार, उसी पर हत्या का आरोप, पढ़ें

0

जालंधर, (punjabprotv) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। संतोखपुरा में शुक्रवार सुबह एक युवक की खून से सनी हालत में लाश मिली है। उक्त युवक रामामंडी के एक शोरूम में काम करता था। उसकी बेरहमी से हत्या की गई और उसके साथ कमरे में रहने वाला दोस्त फरार है। पुलिस को उसी युवक पर हत्या का शक है। मृतक की पहचान राजिंदर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रामामंडी के ड्रैस गुरु नामक शोरूम में सन्नी और राजिंदर काम करते थे। मालिक ने उन्हें संतोखपुरा में एक घर रहने को दिया था। कल रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सन्नी ने राजिंदर का कत्ल कर दिया और फरार हो गया।

Google search engine


पिछला लेखपूरे सत्र के लिए निलंबित होने के बाद आप सांसद सुशील रिंकू का बड़ा बयान, बोले-सस्पेंड होने पर मुझे कोई अफसोस नहीं, पढ़ें
अगला लेखपंजाब में सरहद पार करके भारत में घुसने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को BSF ने गोलियों से भूना, मौत