होम अजब गजब मानसा की परनीत कौर ने विश्व तीरंदाज़ी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल,...

मानसा की परनीत कौर ने विश्व तीरंदाज़ी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, खेल मंत्री मीत हेयर ने दी बधाई

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मानसा की तीरंदाज़ परनीत कौर को विश्व चैंपियन बनने पर बधाईयाँ दी। बर्लिन में विश्व तीरंदाज़ी चैंपियनशिप के फ़ाईनल में भारतीय महिला कम्पाउंड टीम ने मैक्सिको को 235-229 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक विजेता टीम में पंजाब के मानसा जिले के गाँव मंढाली की परनीत कौर भी शामिल थी।

खेल मंत्री ने समूची टीम को इस ऐतिहासिक प्राप्ति के लिए बधाईंयां देते हुये कहा कि गौरवान्वित लड़कियों ने तीरंदाज़ी खेल में देश का नाम रोशन किया है। मीत हेयर ने इस प्राप्ति का श्रेय खिलाड़ियों, उनके कोच और अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि इस प्राप्ति में पंजाब के मानसा जिले के गाँव मंढाली की परनीत कौर का भी योगदान था जो स्वर्णिम प्राप्ति वाली टीम की अहम सदस्य थी।

Google search engine


पिछला लेखबहादुरगढ़ प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग लेने आए कमांडो की गोली लगने से मौत, अमृतसर का था 28 वर्षीय मनजीत
अगला लेखपंजाब पुलिस ने पकड़ी 2023 की सबसे बड़ी हेरोइन, इस जिले से 77.8 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौलों सहित चार तस्कर काबू