होम अजब गजब पंजाब के इस शहर में बेटे बने हैवान, कुल्हाड़ी से कई बार...

पंजाब के इस शहर में बेटे बने हैवान, कुल्हाड़ी से कई बार हमला करके पिता को मार डाला, ये था कारण, पढ़ें

0

न्यूज डेस्क, (punjabprotv) : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। बरनाला के गांव झलूर में दो कलयुगी बेटों ने कुल्हाड़ी से हमला करके अपने पिता को मार डाला। कत्ल का कारण सिर्फ इतना था कि पिता बेटों को नशा करने से रोकता था। इसी से नाराज होकर दोनों बेटों ने गंडासे व कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों बेटों पर कत्ल का मामला दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सदर बरनाला के एसएचओ करण शर्मा ने बताया कि गांव झलूर में घरेलू लड़ाई का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी उन्हें बीती रात सिविल अस्पताल से मिली। यह झगड़ा बाप और दो बेटों के बीच हुआ और तीनों घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया। इस लड़ाई में दोनों बेटों ने 65 वर्षीय पिता राम सिंह की हत्या कर दी।

पिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे

उन्होंने बताया कि राम सिंह अपने दोनों बेटों को नशा करने से रोकता था। दोनों आरोपी अपने पिता के साथ गाली-गलौज करते थे और उनके साथ मारपीट करते थे। मृतक की बेटी कुलदीप कौर के बयान के मुताबिक वह अपने पिता के घर आई थी। इसी बीच बेटों ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी-गंडासे से हमला कर गंभीर घायल कर दिया।

अमर सिंह का सरकारी अस्पताल में चल रहा इलाज

सरकारी अस्पताल बरनाला में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की बेटी कुलदीप कौर का बयान दर्ज कर दोनों आरोपियों गुरप्रीत सिंह और अमर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अमर सिंह खुद घायल होने के कारण सरकारी अस्पताल में भर्ती है। सरकारी अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Google search engine


पिछला लेखपंजाब से बड़ी खबर, बीच बाजार गंडासे से पत्नी पर जानलेवा हमला, खून से लथपथ हुई पूरी सड़क, लोगों ने ईंटें मारकर भगाया, पढ़ें
अगला लेखमुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गाँवों में साफ़ पानी की सप्लाई के लिए 165 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट मंज़ूर : जिम्पा