होम अजब गजब बड़ी खबर : जालंधर में फैक्टरी के अंदर पैक हो रहा था...

बड़ी खबर : जालंधर में फैक्टरी के अंदर पैक हो रहा था गौ मांस, पुलिस ने रेड करके 13 लोगों को किया काबू, पढ़ें

0

जालंधर, (punjabprotv) : पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। धोगड़ी में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक बंद फैक्ट्री में गौ मांस पकड़ा है। नेहा टोका नाम की बंद पड़ी फैक्ट्री में दिल्ली का एक मास विक्रेता मुस्लिम व्यापारी इमरान यहां पर गैर कानूनी तरीके से गौ मांस की पैकिंग करवा रहा था। गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम हैं, जबकि एक बिहार का मुस्लिम है।

गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही गौ मांस पैकिंग फैक्ट्री में टनों के हिसाब के पैक्ड मांस मिला है। हिंदु संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे पहले राजपुरा में भी गौ मांस की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। उसी से उन्हें जानकारी मिली थी कि जालंधर में भी गौ मांस का धंधा चल रहा है। इसके बाद जब उन्हें लोकेशन मिली तो पहले रेकी की गई। जब सब कुछ कन्फर्म हो गया तो पुलिस को सूचना देकर छापेमारी करवाई।

Google search engine


पिछला लेखजालंधर के दादा कालोनी में रात को चली गोलियां, एक युवक जख्मी
अगला लेखपंजाब से बड़ी खबर, बीच बाजार गंडासे से पत्नी पर जानलेवा हमला, खून से लथपथ हुई पूरी सड़क, लोगों ने ईंटें मारकर भगाया, पढ़ें