होम अजब गजब पंजाब बंद का कल दिखेगा पूरा असर, कई प्राइवेट स्कूलों ने अपने...

पंजाब बंद का कल दिखेगा पूरा असर, कई प्राइवेट स्कूलों ने अपने स्तर पर किया छुट्टी का ऐलान, पढ़ें कारण

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : दलित और ईसाई समाज की तरफ से मणिपुर हिंसा को लेकर 9 अगस्त को की गई पंजाब बंद की कॉल का पूरा असर दिखेगा। पंजाब बंद की कॉल के चलते कई प्राइवेट स्कूलों ने अपने स्तर पर छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में ईसाई भाईचारे ने जालंधर के प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस की और मणिपुर इंसाफ मोर्चा का गठन कर पंजाब बंद की घोषणा की थी। साथ ही मणिपुर इंसाफ मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत थापर ने कहा कि 9 अगस्त को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आवाजाई बंद रहेगी। बता दें कि मणिपुर में हिंसक झड़प और महिलाओं के साथ क्रूर व्यवहार के कारण गुस्साए दलित समुदाय व ईसाई समुदाय के लोगों ने 9 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया है।

Google search engine


पिछला लेखजालंधर में बड़ी वारदात, मॉडल टाउन गुरुद्वारे के बाहर पिस्तौल के बल पर कार लूटी, पढ़ें
अगला लेखकनाडा में PR आने पर जश्न मनाने गए पंजाबी छात्र की झील में डूबने से मौत, घर में छाया मातम