जालंधर, (punjabprotv) : मणिपुर की घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों की ओर से बुधवार को दी गई पंजाब बंद की कॉल का राज्य में असर देखने को मिला। इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर पूरा बाजार बंद दिखाई दिया। दुकानदार दुकानें बंद रखकर मणिपुर में हुई घटना का विरोध जता रहे हैं। हालांकि मेन रूटों पर बसों का आवागमन जारी है, लेकिन ग्रामीण इलाकों की तरफ जाने वाली बसों का पहिया भी पूरी तरह से जाम है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जालंधर के रामामंडी चौक में लोग धरना लगाकर बैठे हैं जबकि पीएपी चौक से फगवाड़ा तक रास्ता खुला है।