जालंधर, (punjabprotv) : अजीत अखबार के संपादक डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द को विजिलेंस ने फिर से नोटिस भेजा है। विजिलेंस ने डॉ. हमदर्द को 11 अगस्त को जालंधर विजिलेंस दफ्तर पेश होने के लिए कहा है। हमदर्द के अलावा आईएएस विनय बुबलानी और पीडब्लयूडी के 6 कार्यकारी इंजीनियरों को भी पेश होने के लिए कहा है। विजिलेंस ने लिखा है कि जंग ए आजादी मैमोरियल के निर्माण में घोटाला हुआ है। गोदरेज कंपनी को यादगार की 10 गैलरियों के अंदरुनी काम का ठेका दिया गया था, मगर कंपनी ने सिर्फ 6 गैलरियों का ही काम किया जबकि उन्हें पैसे की अदायगी पूरी की कर दी गई। इसी मामले में डॉ. हमदर्द को बुलाया, लेकिन वह आज तक ना तो विजिलेंस के आगे पेश हुए और ना ही अपनी बात रखी। इसलिए उन्हें एक बार फिर से विजिलेंस दफ्तर बुलाया जा रहा है।