जालंधर, (punjabprotv) : पंजाब के जालंधर से दुखद खबर है। नकोदर-जालंधर हाईवे पर हादसे दौरान एसपी के गनमैन की मौत हो गई है। मृतक की पहचान महितपुर के रहने वाले सुखजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पठानकोट में तैनात एसपी गुरबाज सिंह का गनमैन था। जानकारी के मुताबिक सुखजीत सिंह जालंधर से वापस नकोदर बाइक से जा रहा था। रास्ते में कंग साबू के पास तेज रफ्तार क्रशर ने सुखजीत सिंह को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।