होम अजब गजब 77वां स्वतंत्रता दिवस : पीएम मोदी ने लाल किले में फहराया तिरंगा,...

77वां स्वतंत्रता दिवस : पीएम मोदी ने लाल किले में फहराया तिरंगा, संबोधन में बोले-अगले साल मैं फिर आउंगा…

0

नई दिल्ली, (punjabprotv) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (15 अगस्त) को 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया. इससे पहले उन्होंने झंडा फहराया. 90 मिनट से अधिक के संबोधन में प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों की बात की तो मणिपुर का जिक्र भी किया. उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया तो नए ग्लोबल ऑर्डर में भारत की भूमिका का खाका खींचा. राजनीतिक विरोधियों पर निशाना भी साधा और संबोधन के आखिरी हिस्से में उन्होंने 2024 में एक बार फिर से वापसी की बात कही.

पीएम मोदी ने कहा, ”अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, उसकी सफलता और गौरवगान आपके सामने प्रस्तुत करूंगा. मैं आप में से आता हूं, मैं आपके बीच से निकला हूं, मैं आपके लिए जीता हूं. अगर मुझे सपना भी आता है तो आपके लिए आता है, अगर मैं पसीना भी बहाता हूं तो आपके लिए बहाता हूं. इसलिए नहीं कि आपने मुझे ये दायित्व दिया, ये मैं इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि आप मेरे परिवारजन हैं और मैं आपके किसी दुख को नहीं देख सकता हूं.

Google search engine


पिछला लेखजालंधर : बोरवेल में फंसे सुरेश की नहीं बची जान, 44 घंटे बाद निकाला गया, 80 फुट की गहराई में फंसे थे, पढ़ें
अगला लेखपंजाब के सीएम भगवंत मान ने पटियाला में लहराया झंडा, साथ ही गांवों की पंचायतों के लिए किया बड़ा ऐलान, पढ़ें