होम अजब गजब पंजाब से बड़ी खबर, बरनाला में घर में घुसकर मां-बेटी का बेरहमी...

पंजाब से बड़ी खबर, बरनाला में घर में घुसकर मां-बेटी का बेरहमी से कत्ल, दामाद गंभीर रूप से जख्मी

0

बरनाला, (punjabprotv) : पंजाब के बरनाला से बड़ी खबर है। बरनाला के गांव सेखा में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर मां और बेटी का कत्ल कर दिया। साथ ही घर जमाई रह रहे बेटी के पति को गंभीर घायल कर दिया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार सेखा में वृद्ध महिला हरबंस कौर अपनी बेटी परमजीत कौर और उसके पति राजदीप सिंह के साथ रहती थी‌। उसने राजदीप सिंह को घर जमाई रखा हुआ था। देर रात तीनों पर हमला हो गया, जिसमें दो की मौत हो गई।  वहीं घायल राजदीप सिंह को लुधियाना के लिए रेफर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार इनका कुछ जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह कत्ल हो सकता है‌। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Google search engine


पिछला लेखसूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने तरनतारन में लहराया तिरंगा, पढ़ें
अगला लेखपंजाब पुलिस की बहादुरी को सलाम : नीचे लगी थी आग, 90 फुट ऊपर लहरा रहा था तिरंगा, ASI ने जान की परवाह किए बिना उतारा