होम अजब गजब बरनाला में मां-बेटी का कत्ल केस सुलझा, इस करीबी ने ही की...

बरनाला में मां-बेटी का कत्ल केस सुलझा, इस करीबी ने ही की थी दोनों की हत्या, पढ़ें कारण

0

बरनाला, (punjabprotv) : पंजाब के बरनाला के गांव सेखा में हुए डबल मर्डर केस को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। मां-बेटी का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि घर जमाई राजदीप सिंह ने ही किया था। उसी ने अपनी पत्नी परमजीत कौर और सास हरबंस कौर को मौत के घाट उतारा, क्योंकि वह पत्नी के नाम पर चल रही 5 एकड़ जमीन हथियाना चाहता था।

थाना सदर के अंडर ट्रेनिंग SHO करण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जसविंदर सिंह के बयान पर आरोपी राजदीप सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। जसविंदर सिंह ने कि राजदीप सिंह उसकी चाची हरबंस कौर और चाची की बेटी परमजीत कौर के साथ रहता था। परमजीत कौर की शादी कुछ साल पहले आरोपी राजदीप सिंह के साथ हुई थी। परमजीत के नाम पर 5 एकड़ जमीन थी, जिसे वह हथिया कर बेचना चाहता था।

जसविंदर के अनुसार, इस बात को लेकर अकसर लड़ाई झगड़ा होता था। वह नशा करके दोनों मां-बेटी से मारपीट भी करता था। पुलिस ने आरोपी पर कत्ल का पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी वह खुद भी घायल है, इसलिए पुलिस जांच जारी है।

Google search engine


पिछला लेखबड़ी खबर : पंजाब कैबिनेट में फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिया बड़ा बयान, पढ़ें
अगला लेखरोपड़ में मिठाई की दुकान के अंदर जबरदस्त धमाका, मालिक समेत दो की मौत, पढ़ें